August 11, 2026

JEE Mains Result: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कई युवाओं को मिले 90 से ज्यादा PERCENTILE

Haldwani News | JEE Mains 2026 | School Achievement | Student Success | Education News : हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्रों ने जेईई (मेंस) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। कड़ी मेहनत और अनुशासन का नतीजा ऐसा रहा कि कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दिव्यांशु बिष्ट ने 99.67 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप किया, जबकि नैतिक जोशी 99.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कार्तिक भट्ट, दिव्यांशु जोशी, मिहिर त्रिपाठी और अक्षत त्रिपाठी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की लगातार मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। विद्यार्थियों ने नियमित अभ्यास और स्पष्ट लक्ष्य के साथ तैयारी की…जिसका असर रिजल्ट में साफ दिखाई दिया।

इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।