October 30, 2026

PM मोदी की मां और अजीत डोभाल पर टिप्पणी से नाराज धामी, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात

0
CM-Dhami-1

CM Dhami | Rahul Gandhi Controversy | PM Modi |Ajit Doval : राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़ी टिप्पणी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर राहुल गांधी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिल्कुल सेंसलेस हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मां और बहन ने उन्हें अच्छे संस्कार नहीं दिए। धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का जिक्र करते हुए कहा कि मां राजनीति का विषय नहीं होनी चाहिए…और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

सीएम धामी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्र और अनुभव में राहुल गांधी से बड़े हैं और उन्होंने देश के लिए लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं…लेकिन मां और परिवार से जुड़े मामलों में मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

अजीत डोभाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लंबे समय से योगदान देते रहे हैं। धामी ने डोभाल को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए राहुल गांधी द्वारा उनके लिए इस्तेमाल की गई भाषा को निंदनीय बताया।

मुख्यमंत्री ने सेना से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों पर सवाल उठाते रहे हैं। धामी ने कहा कि सेना और उससे जुड़े लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए।

दरअसल इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद यह विवाद सामने आया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और अजीत डोभाल के संदर्भ में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम को लेकर अलग पक्ष रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *