August 11, 2026

12वीं बोर्ड में हल्द्वानी के APS का दमदार प्रदर्शन, सिया धामी ने किया टॉप

CBSE Result | Haldwani News | Arden Progressive School | Board Exam | Topper Student : हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित Arden Progressive School ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा…जबकि 18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा सिया धामी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि सिया ने दो विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अपने नाम की। वहीं रसनीत कौर ने 94.8 प्रतिशत और धैर्य कमल पांडेय ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं…बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।