August 10, 2026

उत्तराखंड : युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत

BJP Yuva Morcha : Kartik Herbola : Aashirwad Samaroh : Haldwani : Uttarakhand : Politics : भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री बनने के बाद कार्तिक हर्बोला का आज कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से निकाली गई वाहन रैली से हुई…जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गणपति बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई।

इस दौरान युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं में जोश और संगठन के प्रति विश्वास है। उन्होंने संकल्प लिया कि युवा शक्ति के साथ मिलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्टी के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद भी लिया गया। बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।