August 11, 2026

उत्तराखंड: मांगों को लेकर पहुंचे लोगों ने शिक्षा निदेशक पर किया जानलेवा हमला, जांच शुरू

Dehradun Education Directorate Attack : Ajay Kumar Naudiyal Attack News : Uttarakhand Education Department News : Dehradun Breaking News : Private School Dispute Uttarakhand : देहरादून के नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय हड़कंप मच गया…जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कर्मचारियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई…जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक पर हमला कर दिया।

घटना के समय कुछ अन्य प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।