August 11, 2026

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Orange Alert | Hailstorm | Snowfall | IMD Alert | Uttarakhand News
:
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 12 मई को कई पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।