September 11, 2026

पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून की फ्लाइट 7 दिन बंद, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा भी रुकी

0
42-seater-aircraft

Pithoragarh | Flight Service | Helicopter Service : पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी से दिल्ली और देहरादून के लिए संचालित होने वाली विमान सेवा 11 सितंबर से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। विमान सेवा 18 सितंबर से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट प्रबंधक संदीप यादव ने कहा कि विमान सेवा बंद किए जाने की सूचना मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट की मरम्मत के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि सेवा बंद होने का कारण इसी वजह से है….इसकी पुष्टि एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से स्पष्ट रूप से नहीं की गई है।

वहीं, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा भी तीन दिन के लिए बंद रहेगी। शुक्रवार से तीन दिनों तक इन दोनों रूटों पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

इस दौरान पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी। इसके लिए हेलीकॉप्टर को पिथौरागढ़ में तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू हो जाएगी।

गुरुवार को पिथौरागढ़ से दिल्ली की विमान सेवा संचालित हुई, जबकि खराब मौसम के कारण देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *