August 10, 2026

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये विधायक बने मंत्री

cabinet meeting

Uttarakhand News: Cabinet Minister: Dhami Cabinet: देहरादून स्थित लोक भवन में शुक्रवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार के साथ पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

नवनियुक्त मंत्रियों में मदन कौशिक (हरिद्वार), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), प्रदीप बत्रा (रुड़की), राम सिंह कैड़ा (भीमताल) और खजान दास (राजपुर) शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।