August 11, 2026

कुमाऊं के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: स्कॉलरशिप परीक्षा में जीतें लाखों रुपये और राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर

KumaonScholarship | BoardExam2026 | StudentOpportunity | ScholarshipTest | CareerOpportunity : 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और सुनहरी खबर सामने आई है। अब छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आकर्षक छात्रवृत्ति पाने का शानदार मौका मिल रहा है।

कौशल एकेडमी इंटरनेशनल की ओर से आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को निश्चित छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा…जिससे उनके आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो सकेगा।

इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि टॉप 10 प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन जाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा…जो छात्रों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

होटल मैनेजमेंट और पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को बिना देर किए अपना पंजीकरण कराना चाहिए।

छात्रवृत्ति का विवरण:

प्रथम विजेता: 6 लाख की छात्रवृत्ति

टॉप 5 विद्यार्थी: 3 लाख तक की छात्रवृत्ति

टॉप 20 विद्यार्थी: 1.50 लाख की छात्रवृत्ति

इच्छुक छात्र-छात्राएं 7983092535 नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

यह परीक्षा न केवल आर्थिक सहायता का अवसर है….बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हो सकता है।