August 11, 2026

Bank Holidays in October 2025: जानिए पूरे महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग ने हमारे लेन-देन को बहुत आसान बना दिया है। फिर भी कुछ जरूरी काम ऐसे होते हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना पड़ता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में बैंक की छुट्टियों का पता होना बहुत जरूरी होता है।

अक्टूबर 2025 में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में अक्टूबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे……

1 अक्टूबर: नवरात्रि, दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती और अन्य त्योहारों के चलते कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर: पूरे देश के बैंक रविवार की छुट्टी पर बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के चलते अगरतला और कोलकाता के बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर: करवा चौथ के कारण शिमला के बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी।

18 अक्टूबर: कटि बिहु के चलते गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी।

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलुरू, कोलकाता, लखनऊ समेत कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या/लक्ष्मी पूजन की वजह से मुंबई, जम्मू, श्रीनगर और अन्य शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर: दिवाली से जुड़ी अन्य त्योहारों के चलते अहमदाबाद, बेंगलुरू, देहरादून, मुंबई, नागपुर और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर: भाई दूज और लक्ष्मी पूजा के कारण कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।

26 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी।

27-28 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिन के चलते अहमदाबाद के बैंक बंद रहेंगे।

तो इस अक्टूबर महीने में बैंकिंग के लिए अपनी योजना पहले से बना लें ताकि काम में किसी तरह की परेशानी न हो।