September 3, 2026

बेटी की सगाई की दावत के लिए काट दी गाय! उत्तराखंड में दो गिरफ्तार

0
arrested

Kichha News | Cow Slaughter Case | Police Action : Uttarakhand : किच्छा के ग्राम सैंजना में गोकशी की सूचना पर गोवंश स्क्वाड ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दुकान से करीब 20 किलो मांस बरामद किया है। इसके अलावा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी कब्जे में लिए गए हैं।

मंगलवार शाम गोवंश स्क्वाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल टीम के साथ सैंजना गांव की एक दुकान पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर दुकान पर मौजूद नवी अहमद भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नवी अहमद ने बताया कि उसने अपने साथी अली हसन के साथ मिलकर दुकान में गोकशी की थी। मांस की बिक्री से मिली रकम उसकी पत्नी घर ले गई थी….जबकि अली हसन बाकी मांस अपनी बेटी की सगाई की दावत के लिए अपने घर ले गया था।

इसके बाद गोवंश स्क्वाड ने नवी अहमद की निशानदेही पर अली हसन के घर दबिश दी और उसे भी मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी ने बरामद मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस ने बरामद मांस और गोकशी में इस्तेमाल किए गए औजारों को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, नवी अहमद के खिलाफ किच्छा कोतवाली में पहले भी प्राथमिकी दर्ज बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *