August 11, 2026

उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद पहला हलाला केस दर्ज

UCC Uttarakhand | Halala Case | Roorkee News | Triple Talaq | Haridwar News | Uttarakhand News | Police Case: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद हलाला का पहला मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला बुग्गावाला थाना क्षेत्र का है। महिला ने अपने पति दानिश, ससुर, सास, जेठ, देवर, ननद और ननदोई समेत कुल आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हलाला कराने के आरोप लगाए हैं।

महिला ने पहले दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान महिला और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसे तीन तलाक देने के बाद हलाला कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर यूसीसी के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी Navneet Singh Bhullar ने कहा कि मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल कर दिया है।

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद इसे हलाला से जुड़ा पहला मामला माना जा रहा है।